Vodafone Idea के शेयरों में 6% गिरावट, AGR केस को लेकर फिरसे सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली

Vodafone Idea Share Price News: सुप्रीम कोर्ट द्वारा वोडाफोन आइडिया के AGR बकाया मामले में सुनवाई को 6 अक्टूबर तक टाल दिए जाने के बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर इंट्रा-डे में 8% तक टूटकर 7.90 तक जा पहुंचे। अभी कंपनी पर ₹83,400 करोड़ से अधिक का बकाया है, और अगली बड़ी किस्त मार्च 2026 से चुकानी है।

Vodafone Idea फिर टल गया सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Vodafone Idea AGR केस आज शेयर 8% से ज्यादा टूट गए, जब सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी के अहम AGR बकाया मामले में फैसला 6 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया। इस deferment ने निवेशकों में बेचैनी बढ़ा दी है, जिससे शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। दिन के दौरान शेयर कीमत 7.90 तक गिर गई, जबकि एक महीने में 26% की भारी तेजी के बाद यह तेज गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़े : ₹28 से ₹64 तक जायेगा यह शेयर, एक्सपर्ट बोले: खरीदें, 120% तक मुनाफा संभव….

कंपनी की वित्तीय स्थिति

Vodafone Idea पर अभी ₹83,400 करोड़ से ज्यादा का AGR बकाया है, जिसमें सालाना करीब ₹18,000 करोड़ अगले साल से भुगतान करना है। सरकार ने पहले ही करीब ₹53,000 करोड़ का बकाया शेयरों में बदलकर 49% हिस्सेदारी ली थी, लेकिन वर्तमान में वह प्रमोटर की भूमिका में नहीं और कोई नई राहत देने के पक्ष में नहीं दिख रही। यह स्थिति कंपनी के लिए राहत के संकेत नहीं देती।

कंपनी और उद्योग विशेषज्ञ लगातार अधिक समय और मोराटोरियम जैसे नए विकल्प मांग रहे हैं ताकि Vodafone Idea भुगतान दबाव से उबर सके। शेयर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के चलते निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहना चाहिए और AGR से संबंधित आगे की सुनवाई का इंतजार करना चाहिए। बाजार विशेषज्ञ मानते हैं कि अगले हफ्तों में कोर्ट के फैसले और सरकार के रुख से शेयर पर और असर पड़ेगा।

यह भी पढ़े : इलेक्ट्रिकल कंपनी को मिला स्मार्ट मीटर सप्लाई का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, अब रॉकेट बनेगा शेयर….

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। स्टॉक टाइम्स में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।

यह भी पढ़े : ट्रंप के टैरिफ झटके से फार्मा शेयर धड़ाम, 100% टैक्स से मार्केट में हड़कंप

Leave a Comment