Bonus Share News: बाजार इन दिनों बड़ी गिरावट देखने मिल रही है पर ऐसे में ही निवेशकों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। यह कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट और साथ डिविडेंड का तोहफा देने जा रही है। क्या ये बदलाव स्टॉक की कीमत को नई ऊंचाइयों पर लेकर जायेंगे और कब तक निवेशक इस मौके का फायदा उठा पाएंगे? जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
Fineotex Chemical ने शेयरधारकों को दिया बड़ा तोहफा
Fineotex Chemical बोनस शेयर: स्पेशियलिटी कैमिकल सेक्टर से जुडी कंपनी Fineotex Chemical ने हाल ही में अपने शेयरधारकों के लिए तीन बड़ी खुशखबरियां दी हैं। कंपनी ने अब 1 रुपये के प्रत्येक शेयर पर 4 बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है, जो निवेशकों के लिए बड़ा लाभ साबित हो सकता है। साथ ही यह कंपनी ने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों को 1 रुपये के 2 शेयरों में विभाजित करने यानि स्टॉक स्प्लिट का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया जो बोर्ड ने स्वीकृत किया है। इसके अलावा, 0.80 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की भी मंजूरी दी गई है, जो कुल 9.17 करोड़ रुपये का भुगतान होगा। ये सभी फैसले कंपनी के आगामी ईजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू होंगे।
कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि अंतरिम डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड तिथि 3 अक्टूबर 2025 तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 25 अक्टूबर 2025 तक कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का एलान आगामी बोर्ड मीटिंग में फाइनल मंजूरी मिलने के बाद किया जाएगा।
यह भी पढ़े : 3 स्मॉल कैप स्टॉक्स जिन्होंने दिया धमाकेदार रिटर्न! 13,000% रिटर्न। ..
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन
Fineotex Chemical Share Price: हालांकि कंपनी का शेयर पिछले एक साल में दबाव में रहा था, लेकिन शुक्रवार के दिन 26 सितंबर 2025 को यह 252 के स्तर पर 2.72% से ऊपर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 2800 करोड़ रुपये से अधिक है। पिछले कुछ महीनों के दौरान शेयर ने 192 से लेकर 439 रुपये तक के उतार-चढ़ाव देखे हैं, जो निवेशकों के लिए उत्साहजनक संकेत हैं। इस घोषणा के बाद बाजार में इस स्टॉक पर निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं।
Bonus Share News पर एक्सपर्ट्स की राय
विशेषज्ञों ने Fineotex Chemical कंपनी के आगामी बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड प्रस्ताव को सकारात्मक देखते हुए 12 महीने के लिए इस शेयर का टारगेट 350-400 रुपये के बीच रखा है, जो मौजूदा कीमत की तुलना में अच्छा उछाल दर्शाता है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ये कॉर्पोरेट फैसले से कंपनी के फंडामेंटल्स को मजबूत करेंगे और निवेशकों का भरोसा और बढ़ाएंगे, जिससे स्टॉक की कीमत में स्थिरता और बढ़ोतरी संभव है।
विशेषज्ञों का सुझाव है कि निवेशक इस शेयर पर नजर रखें, खासकर जब कंपनी शेयरधारकों को इतना बड़ा बोनस दे रही हो और साथ ही स्टॉक स्प्लिट के जरिए शेयर में अब ज्यादा वॉल्यूम भी देखने मिलेगा।
यह भी पढ़े : ट्रंप के टैरिफ झटके से फार्मा शेयर धड़ाम, 100% टैक्स से मार्केट में हड़कंप
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। स्टॉक टाइम्स में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।
