Stock Market News: Airfloa Rail Technology Ltd का शेयर 7 दिन में 155% उछला, गुरुवार को 5% अपर सर्किट लगा। जानें लिस्टिंग, IPO सब्सक्रिप्शन, मौजूदा प्राइस और कंपनी के बिज़नेस की पूरी डिटेल।
Airfloa Rail Technology: 7 दिन में 155% रिटर्न, आज फिर अपर सर्किट
Airfloa Rail Technology Ltd के शेयरों ने BSE SME प्लेटफॉर्म पर जबर्दस्त तेजी दिखाई है। 18 सितंबर 2025 को 90% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद, इस शेयर में व्यापारी और निवेशकों की ओर से जबरदस्त खरीदारी की लूट मची रही। आज यानी 25 सितंबर 2025 को, कम्पनी का शेयर ₹356.35 के स्तर पर पहुंच गया, जो इसका नया 52-वीक हाई भी है। आज शेयर में फिर से 5% अपर सर्किट लगा है.
यह भी पढ़े : इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने UAE और USA से जीते ₹3,243 करोड़ के नए ऑर्डर
IPO में रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन और मजबूत डेब्यू
Airfloa Rail Technology के SME IPO को 281 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। IPO का प्राइस बैंड ₹133–₹140 प्रति शेयर तय किया गया था और कुल 65.1 लाख नए शेयर जारी किए गए। लिस्टिंग के दिन शेयर 90% प्रीमियम पर खुला—यह निवेशकों के लिए एक बड़ी कमाई का मौका साबित हुआ।
इम्पोर्टेन्ट पॉइंट्स:
- आईपीओ में रिटेल निवेशकों का हिस्सा 330 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ.
- QIBs का सब्सक्रिप्शन लगभग 215 गुना और NIIs का 350 गुना रहा.
- IPO ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹175 तक पहुंच गया था, जिससे लिस्टिंग पर शानदार मुनाफे की उम्मीद बनी.
कंपनी का बिज़नेस मॉडल
Airfloa Rail Technology Ltd की स्थापना 1998 में हुई थी और यह भारतीय रेल के लिए रोलिंग स्टॉक (डिब्बों/इक्विपमेंट) के कंपोनेंट्स बनाती है। कंपनी टर्नकी इंटीरियर प्रोजेक्ट्स भी करती है, जिसमें Vande Bharat Express, Agra-Kanpur Metro, RRTS, Vistadome coaches और श्रीलंका DEMU ट्रेन जैसे बड़े रेलवे व मेट्रो प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। साथ ही कंपनी अब डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए भी पार्ट्स बना रही है।
FY2025 में कंपनी का रेवेन्यू ₹192.39 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹25.56 करोड़ रहा। कारोबार में लगातार तेजी और बड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स से भविष्य में ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। स्टॉक टाइम्स में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।
