Yes Bank Share Price Update: यस बैंक में जापान के Sumitomo Mitsui Banking Corporation (SMBC) की हिस्सेदारी अब 24.22% हो गई है। एसएमबीसी की हिस्सेदारी बढ़ने से बैंक के शेयरों में सकारात्मक उछाल देखा जा रहा है जिससे कंपनी के शेयर आज 25 सितम्बर को 1% फीसदी चढ़े तो पिछले एक महीने में 9.41% उछले है।
यस बैंक में SMBC का सबसे बड़ा हिस्सा
यस बैंक में जापान की बड़ी वित्तीय संस्था Sumitomo Mitsui Banking Corporation (SMBC) अब सबसे बड़ा शेयरधारक बन चुकी है। बैंक की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, SMBC ने 22 सितंबर 2025 को बाजार से बाहर खरीद-बिक्री की प्रक्रिया के तहत 132.39 करोड़ शेयर खरीदे। इस अधिग्रहण के बाद SMBC की हिस्सेदारी 20% से बढ़कर 24.22% हो गई है।
यह भी पढ़े : 7 दिन में 155% की तेजी SME IPO में तहलका, शेयर आज फिर अपर सर्किट में. ..
Yes Bank Share Price Update
आज यानी 25 सितंबर 2025 को यस बैंक के शेयर करीब 21.36 रुपये पर ट्रेड कर रहे है, जो NSE पर 0.80% के तेजी के साथ है। दिन का लो ₹21.16 और हाई ₹21.57 रहा। यह कीमत बैंक के पिछले कुछ महीनों में उच्च स्तर पर है और सितंबर महीने में इस शेयर ने लगभग 15% की तेजी दिखाई है। यस बैंक की मार्केट कैप लगभग ₹67,000 करोड़ के आसपास है। टिकर सिम्बल YESBANK के तहत यह बैंक निवेशकों के बीच सक्रिय रूप से ट्रेड हो रहा है जिसमे इन दिनों अच्छा वॉल्यूम देखने मिल रहा है।
यस बैंक की नई योजना
यस बैंक ने बताया कि SMBC की वैश्विक उपस्थिति, विशेष रूप से भारत और जापान के बीच कारोबार और निवेश संबंधों को मजबूती देने में मददगार होगी। बैंक को उम्मीद है कि इससे उसकी कॉरपोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी सेवाएं, और सीमापार वित्तीय समाधान तेजी से विकसित होंगे।
यह भी पढ़े : Vodafone Idea में तगड़ी तेजी के 5 कारण, 26 सितम्बर को होगा बड़ा फैसला!
SBI की हिस्सेदारी
पिछले सप्ताह देश के प्रमुख बैंक एसबीआई ने अपने लगभग 13.18% हिस्से को SMBC को ₹8,888.97 करोड़ में बेचने की घोषणा की थी। मार्च 2020 में जारी पुनर्निर्माण योजना के तहत एसबीआई का यस बैंक में लगभग 24% हिस्सा था, जो अब लगभग 10% प्रतिशत रह गया है। उस वक्त आरबीआई और सरकार ने कोविड महामारी की शुरुआत में यस बैंक को वित्तीय स्थिरता देने के प्रयास किए थे।
यह भी पढ़े : इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने UAE और USA से जीते ₹3,243 करोड़ के नए ऑर्डर
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। स्टॉक टाइम्स में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।
