IPO Lising News: हाल ही के समय में जहां शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई है, वहां एक नया नवेला स्टॉक अपने दमदार प्रदर्शन से सबकी नजरों में आ गया है। इस स्टॉक ने अपनी शुरुआत से ही बाजार की मंदी को पीछे छोड़ते हुए 15 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की है। खास बात यह है कि इस स्टॉक की कीमत 200 रुपये से भी कम होने के बावजूद इसे निवेशकों ने जबरदस्त उत्साह के साथ अपनाया है। इस प्रकार यह स्टॉक निवेशकों के लिए उम्मीद और मौके दोनों लेकर आया है।
GK Energy की तगड़ी लिस्टिंग
आज 26 सितंबर को GK Energy लिमिटेड के शेयरों ने शेयर बाजार में प्रवेश करते ही 15 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई है। कंपनी का IPO प्राइस ₹153 प्रति शेयर था, जबकि NSE पर शेयर 171 पर लिस्ट हुए, जो लगभग 12 प्रतिशत प्रीमियम दर्शाता है। BSE पर कंपनी के शेयर 165.20 पर लिस्ट हुए, जो 8 प्रतिशत प्रीमियम के आसपास था। पहले दिन लिस्टिंग के बाद शेयर की कीमत 174.70 तक पहुंच गई, जो शुरुआती प्राइस से 15 प्रतिशत अधिक था। हालांकि इसके बाद शेयर की कीमत में थोड़ी नरमी देखने को मिली है। आज शेयर की कीमत 168.03 पर क्लोज हुई जिसमे स्टॉक 10 प्रतिशद के तेजी में ट्रेडिंग बंद हुई है।
यह भी पढ़े : Vodafone Idea मामले में सुप्रीम कोर्ट से आई खबर! क्या होगा शेयर पर असर?
IPO का साइज और सब्सक्रिप्शन
GK Energy का IPO करीब ₹464.26 करोड़ का था। इस IPO में फ्रेश इश्यू के तहत कंपनी ने 2.61 करोड़ शेयर जारी किए, जबकि प्रमोटर्स द्वारा 42 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे गए। IPO की सब्सक्रिप्शन रेट बेहद मजबूत रही, जो लगभग 93 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें रिटेल कैटेगरी ने 21.78 गुना, क्यूआईबी (क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स) ने 193 गुना, और एनआईआई (नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स) ने 128 गुना हिस्सा लिया।
कंपनी की वित्तीय स्थिति
GK Energy ने वित्तीय वर्ष 2025 में ₹1,099 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया है। कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) ₹133 करोड़ रहा, जो 12.1 प्रतिशत का प्रॉफिट मार्जिन दर्शाता है। EBITDA ₹200 करोड़ रहा और कंपनी के रिटर्न रेशियोज (ROE 63.7% और ROCE 55.7%) काफी मजबूत हैं। ये आंकड़े कंपनी की ऑपरेशनल क्षमता और मुनाफाखोरी के स्तर को उजागर करते हैं।
यह भी पढ़े : ₹28 से ₹64 तक जायेगा यह शेयर, एक्सपर्ट बोले: खरीदें, 120% तक मुनाफा संभव….
मजबूत ऑर्डर बुक और भविष्य की योजना
कंपनी के पास ₹1,028 करोड़ से अधिक का ऑर्डर बुक है, जो भविष्य में विकास का स्पष्ट संकेत है। IPO के ₹322 करोड़ की राशि का उपयोग कंपनी कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) के लिए करेगी, जिससे इसके विकास योजनाएं मजबूत होंगी।
Green Energy से जुडी कंपनी
GK Energy भारत की एक प्रमुख कंपनी है जो सौर ऊर्जा से संचालित कृषि जलपंपों के लिए EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, और कंस्ट्रक्शन) सेवाएं प्रदान करती है। यह कंपनी सरकार की पीएम-कुसुम योजना के तहत काम कर रही है, जो भारत में कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देती है। इस क्षेत्र में वृद्धि और सरकार की नीतियों का लाभ उठाते हुए कंपनी का भविष्य उज्जवल दिख रहा है।
GK Energy के IPO और लिस्टिंग की सफलता से यह जाहिर हुआ है कि निवेशकों का इस कंपनी के बिजनेस मॉडल और विकास क्षमता पर अच्छा विश्वास है। बाजार में इसकी हिस्सेदारी और मजबूत आर्थिक आधार कंपनी को आगे बढ़ने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार करता है।
यह भी पढ़े : इलेक्ट्रिकल कंपनी को मिला स्मार्ट मीटर सप्लाई का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, अब रॉकेट बनेगा शेयर….
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। स्टॉक टाइम्स में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।
