यह मल्टीबैग्गेर कंपनी के शेयर ने हाल ही में निवेशकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है, क्योंकि कंपनी के वित्तीय सुधारों और मजबूत ऑर्डर के कारण अगले 24 महीनों में इसके शेयरों में लगभग 120% की तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। इस स्टॉक पर वेंचुरा सिक्योरिटीज ने ‘खरीदें’ रेटिंग दी है और इसे ₹64 तक बढ़ने का अनुमान लगाया है। कंपनी के एसेट मोनेटाइजेशन, क्लेम रिकवरी और वित्तीय स्थिरीकरण की योजनाएं इसके विकास के मजबूत संकेत हैं।
HCC शेयर प्राइस टारगेट, 120% तक मुनाफा संभव
वेंचुरा सिक्योरिटीज ने Hindustan Construction Company (HCC) की नई रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि कंपनी के शेयर अगले 24 महीनों में ₹28 से बढ़कर ₹64 तक पहुँच सकते हैं, जो लगभग 120% की उछाल दर्शाता है। यह स्टॉक वित्तीय और तकनीकी दृष्टिकोण से एक मजबूत निवेश विकल्प बना हुआ है।
यह भी पढ़े : 7 दिन में 155% की तेजी SME IPO में तहलका, शेयर आज फिर अपर सर्किट में. ..
HCC के शेयर में तेजी की उम्मीद, वित्तीय स्थिति में सुधार
HCC की इनकम मार्च 2025 से 2028 के बीच औसतन 14.6% की दर से बढ़ेगी और ₹8,437 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐबिटा (EBITDA) भी लगभग 15.7% की सीएजीआर से बढ़कर ₹1,229 करोड़ तक पहुंच सकता है। कंपनी के मार्जिन्स में भी सुधार होगा, जो 14.2% से बढ़कर 14.6% तक जाने का अनुमान है। नेट प्रॉफिट में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो ₹782 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।
यह भी पढ़े : Yes Bank शेयरों में तेजी, SMBC की बढ़ी हिस्सेदारी
वेंचुरा की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की नेट डेब्ट/एबिटा रेशियो FY25 में 3.1 गुना है, जो FY28 तक 0.5 गुना तक घट जाएगी। यह एसेट मोनेटाइजेशन और क्लेम रिकवरी जैसे उपायों से संभव होगा। इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत होकर विकास के लिए स्थिर आधार तैयार होगा।

HCC को हाइड्रो, टनलिंग, न्यूक्लियर, मेट्रो और ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट्स में एक शताब्दी से अधिक अनुभव है। इससे कंपनी को महत्वपूर्ण सेक्टोरल टेलविंड का लाभ मिलेगा। मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन, मार्जिन-फोकस्ड डिलीवरी, और स्पष्ट डेब्ट रिपेयर योजना इसे भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश चक्र का प्रमुख लाभार्थी बनाती है।
यह भी पढ़े : Vodafone Idea में तगड़ी तेजी के 5 कारण, 26 सितम्बर को होगा बड़ा फैसला!
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। स्टॉक टाइम्स में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।
