लगातार भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट के दौरान मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स इस हफ्ते 4000 अंकों से अधिक लुढ़क चुका है। शुक्रवार को सेंसेक्स 1176 अंक गिरकर 78041.59 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 503.64 अंक गिरकर 23587 पर पहुंच गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो महीनों में यह हफ्ता भारतीय शेयर बाजार का सबसे खराब सप्ताह रहा, जिसमें निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। तो आखिर यह गिरावट क्यों आई है और इसके कारण क्या हैं आइए जानते हैं।

Table of Contents
शेयर बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण
1. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर और अमेरिकी बाजार में गिरावट
Stock Market Crash: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने हाल ही में 0.25% की ब्याज दर में कटौती का ऐलान किया, जो इस साल में तीसरी बार है। इस नीति का असर वैश्विक बाजारों पर पड़ा है और भारतीय बाजार भी इससे प्रभावित हुआ है।
अमेरिका का प्रमुख शेयर इंडेक्स, Dow Jones, पिछले 50 साल में पहली बार लगातार 10 दिनों तक गिरा है। जब अमेरिकी बाजार में गिरावट आती है, तो इसका असर दुनियाभर के बाजारों पर पड़ता है, क्योंकि अमेरिका की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी है। इसके अलावा, फेडरल रिजर्व ने 2025 में केवल दो बार और ब्याज दरों में कटौती करने का संकेत दिया है, जिससे निवेशकों में निराशा फैल गई है।
2. रुपये की गिरती कीमत
भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका है। गुरुवार को यह 85.06 प्रति डॉलर तक गिर गया। कमजोर रुपया आयात को महंगा बनाता है, जिससे कंपनियों की लागत बढ़ जाती है। इसका सीधा असर उनके मुनाफे और निवेशकों की धारणा पर पड़ता है। डॉलर की मजबूती भारतीय बाजार में पूंजी प्रवाह को प्रभावित करती है और इससे घरेलू निवेशकों में भी अनिश्चितता पैदा होती है।
3. एशियाई बाजारों का दबाव
जापान, चीन और कोरिया के बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई है। जापान का Nikkei 225 और कोरिया का Kospi इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस गिरावट का दबाव भारतीय बाजार पर भी पड़ा है और भारतीय बाजार को एक दिन में ही 47 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
कब तक हो सकती है रिकवरी
शेयर बाजार में अब तक काफी करेक्शन हो चुका है और निफ्टी का स्तर 23,587.60 अंक पर आ चुका है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बाजार जल्दी ही बॉटम बना सकता है, जिससे तेजी की शुरुआत हो सकती है। निवेशकों को इस मौके पर सतर्क रहना चाहिए।