Vodafone Idea में तगड़ी तेजी के 5 कारण, 26 सितम्बर को होगा बड़ा फैसला!

Vodafone Idea के शेयरों में उछाल के पीछे सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, Citi की रिपोर्ट, सरकारी समर्थन, टैरिफ हाइक और बैंक फंडिंग की उम्मीद मुख्य कारण हैं। जानिए आज के ताजा शेयर भाव और भविष्य की संभावना।

Vodafone Idea के शेयरों में तेजी के पांच प्रमुख कारण

Vodafone Idea (Vi) के शेयर में आज, 25 सितंबर 2025 को मजबूती तेजी देखने मिल रही है, जहां सुबह शेयर की शुरुआत ₹8.63 पर हुई और अभी के समय 2.56% की तेजी के साथ लगभग 8.83 के करीब पहुंच गए। कंपनी के शेयर पिछले ये महीने मे 6 से 9 के करीब ट्रेड कर रहे जिसमे 19.46% शानदार उछाल देखने मिल रहा है।

VI Share Price Performance:

Share Price (25th Sept 2025)8.83
पिछले 52 सप्ताह का उच्चतम (52 Week High)10.97
पिछले 52 सप्ताह का निम्नतम (52 Week Low)6.12
Market Cap₹94,125 करोड़
1 महीने में प्रदर्शन (1 Month Change)19.46%
6 महीने में प्रदर्शन (6 Month Change)23.50%

तेजी के पीछे प्रमुख पांच कारण हैं:

सुप्रीम कोर्ट में AGR मामले की सुनवाई

26 सितंबर को भारत के सुप्रीम कोर्ट में Vodafone Idea के Adjusted Gross Revenue (AGR) के ₹9,450 करोड़ के अतिरिक्त बकाए मामले की सुनवाई होने वाली है। कंपनी ने इस मांग को चुनौती दी है और कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे वित्तीय दबाव कम होगा और कंपनी की स्थिरता बढ़ेगी। इस चर्चित घटना ने निवेशकों के बीच उम्मीद जगाई है।

यह भी पढ़े : 7 दिन में 155% की तेजी SME IPO में तहलका, शेयर आज फिर अपर सर्किट में. ..

Citi का ‘हाई-रिस्क-बाय’ रेटिंग और टारगेट ₹10

ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस Citi ने Vodafone Idea पर ‘हाई-रिस्क-बाय’ रेटिंग जारी रखी है। Citi ने शेयर का टारगेट प्राइस ₹10 रखा है, जो वर्तमान से लगभग 12% ऊंचा है। इस रेटिंग से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है क्योंकि AGR मामले में राहत मिलने पर कंपनी का कैश फ्लो और बैलेंस शीट मजबूत होगी।

सरकार से समर्थन के संकेत

सरकार ने भी AGR मामले में एक संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण रुख अपनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार वोडाफोन आइडिया की स्थिति को लेकर सकारात्मक है और वित्तीय राहत या फंडिंग के विकल्पों पर विचार कर सकती है, जो कंपनी को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

संभावित टैरिफ बढ़ोतरी 

विशेषज्ञ मानते हैं कि Vodafone Idea आने वाले समय में अपनी टैरिफ में वृद्धि कर सकती है। साथ ही, कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या में सुधार की उम्मीद है, जिससे इसकी आमदनी में वृद्धि होगी और लाभप्रदता बेहतर होगी।

बैंकिंग फंडिंग की संभावना

AGR मामले में राहत मिलने के बाद Vodafone Idea को बैंकों से नई फंडिंग मिल सकती है। कंपनी इस पर पहले से ही बातचीत कर रही है जिससे 5G नेटवर्क विस्तार और अन्य तकनीकी उन्नतियों पर तेजी से काम संभव होगा।

यह भी पढ़े : इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने UAE और USA से जीते ₹3,243 करोड़ के नए ऑर्डर

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। स्टॉक टाइम्स में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।

Leave a Comment